
रांची: राजधानी रांची से लापता हुआ नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु मुंडा आखिरकार सुरक्षित मिल गया है। पुलिस ने उसे रामगढ़ से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हिमांशु मुंडा सदर थाना क्षेत्र के दीपा टोली का रहने वाला है और डीएवी बरियातू में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले घर में हुए विवाद के बाद वह बिना बताए घर से चला गया था।परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। करीब दो दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और उसे रामगढ़ इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
डर के कारण घर नहीं लौट रहा था छात्र
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में छात्र ने कहा कि उसे डर था कि घर लौटने पर डांट या मार पड़ सकती है, इसी वजह से वह घर नहीं लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने छात्र को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। वहीं परिवार को बच्चों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी है।

