कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

रावण से पहले मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जले
मोरहाबादी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले स्थापित किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मेघनाद, फिर कुंभकर्ण और अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही सोने की लंका का भी दहन किया गया।
आतिशबाजी ने बांधा समां
रावण दहन देखने के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुतलों के दहन के साथ रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। पूरे मैदान में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। रांची में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए भी यही संदेश दिया गया। रावण दहन के साथ लोगों ने दशहरे का उत्सव मनाया और पर्व की खुशियां साझा कीं।


