Latest Newsझारखंडरांची के सांसद संजय सेठ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के आइकॉन गोल्ड...

रांची के सांसद संजय सेठ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के आइकॉन गोल्ड अवार्ड, कल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dadasaheb Phalke Icon Gold Award: रांची (Ranchi) के सांसद संजय सेठ का चयन दादा साहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड (Icon Gold Award) के लिए किया गया है।

सांसद को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादा साहब फाल्के संस्थान ने सांसद को Best icon MP झारखंड के रूप में चुना है।

सांसद का चयन चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले किए गए कार्यों को लेकर हुआ है। संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड के लिए नामित किया है।

विगत वर्षों में सांसद ने लोकसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। सवाल के मामले में भी सांसद सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के मुद्दे को उन्होंने मुखरता से Lok Sabha में रखा है। तीन वर्षों से बुक बैंक के माध्यम से लाखों पुस्तकों का वितरण किया। टॉय बैंक के माध्यम से हजारों खिलौने का वितरण किया गया।

अवार्ड को लेकर सांसद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा हूं। इसी का परिणाम इस रूप में सामने आया है।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत, उनके सुझाव, आम जनता का आशीर्वाद और विश्वास के परिणाम स्वरूप वह राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में हैं और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है।

सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है। क्योंकि, क्षेत्र की जनता के स्नेह प्यार और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है।

इस सम्मान के लिए सांसद ने दादा साहब फाल्के संस्थान (Dadasaheb Phalke Institute) के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...