छठ महापर्व पर 73 तालाबों में बनेंगे करीब 400 चेंजिंग रूम, सुरक्षा के भी होंगे पुख्ता इंतजाम

रांची में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 73 तालाबों पर करीब 400 चेंजिंग रूम बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी मजबूत होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के 73 छठ तालाबों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 400 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। प्रत्येक तालाब पर चार से पांच चेंजिंग रूम बनाने की योजना है। इन्हें डबल लेयर में तैयार किया जाएगा, ताकि व्रतियों को कपड़े बदलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

जिन तालाबों के सामने ऊंची इमारतें हैं, वहां चेंजिंग रूम की छत को भी ढका जाएगा। नगर निगम तालाबों की स्थिति और आसपास की संरचनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था कर रहा है। छठ महापर्व से पहले सभी तालाबों की साफ-सफाई कराने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं, काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी तालाबों में बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस-बल्लियों के सहारे सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग को करीब चार फीट ऊंचा करने की तैयारी है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.