झारखंड

रांची नगर निगम मेयर की सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए किया गया आरक्षित

रांची: रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के मेयर का सीट आदिवासी महिला के लिए आरक्षित रहा है लेकिन इस बार यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को जारी कर दी है।

झारखंड में नगर निकाय की चुनावी तैयारियों (Municipal Election Preparations) में राज्य निर्वाचन आयोग जुटा हुआ है। इसी के तहत अब आयोग ने राज्य के नगर निगमों की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बदलाव किया है।

गिरिडीह नगर निगम में भी महापौर की सीट अनारक्षित कर दी गयी है

रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) की सीट पर अब ST नहीं, SC वर्ग (महिला या पुरुष) का चेहरा नजर आयेगा। इसी प्रकार देवघर नगर निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित कर दी गयी है।

धनबाद और चास (बोकारो) नगर निगम सीट भी महिलाओं के लिए (अनारक्षित) तय की गयी है। मेदिनीनगर (पलामू) नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम में भी महापौर की सीट (Mayor’s Seat) अनारक्षित कर दी गयी है।

आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला खरसावां) में मेयर का पद ST  वर्ग (महिला) के लिए जबकि मानगो नगर निगम (पूर्वी सिंहभूम) की सीट अनारक्षित (पुरुष, महिला) कर दी गयी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker