नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने कहा, कोर्ट से उन्हें मिला इंसाफ, 9 साल से…

तारा शाहदेव के मामले में फैसला को सुनने के लिए रांची सिविल कोर्ट में हर कोई बेताब दिख रहा था, अधिवक्ता, पुलिस, आम लोग भी वहां काफी संख्या में मौजूद थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : CBI कोर्ट से बाहर निकलने के बाद नेशनल शूटर तारा शाहदेव (National Shooter Tara Shahdev) ने कहा कि नौ साल से इसी न्याय की उम्मीद थी। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। आखिरकार उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिला। इससे वह संतुष्ट है।

तारा शाहदेव के मामले में फैसला को सुनने के लिए रांची सिविल कोर्ट में हर कोई बेताब दिख रहा था। अधिवक्ता, पुलिस, आम लोग भी वहां काफी संख्या में मौजूद थे।

तीनों दोषियों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया

फैसले को लेकर सुरक्षा के लिहाज से अलग से रैफ के जवान को तैनात किया गया था। इसमें महिला और पुरुष बल शामिल थे।

दूसरी ओर CBI कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद तीनों दोषियों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। तीनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया।

रंजीत कोहली ने अदालत को एक पिटीशन देकर बूढ़ी मां के लिए कुछ सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

Share This Article