झारखंड में Lockdown उल्लंघन मामले में 25 गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत 16 मई से शुरू हुई सख्ती के बाद भी लोग लगातार उल्लंघन कर रहे हैं।

सख्ती के नौवें दिन राज्य भर से 899 ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन किया। उल्लंघन मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन रात जुटी हुई है। पुलिस की ओर से सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को राज्य के 969 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। उल्लंघन मामले में चार लाख 28 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3652 लोगों को जांच की गयी। बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 15 हजार 500 रुपये वसूला गया।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना छह लाख 44 हजार रुपये वसूला गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में आठ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Share This Article