झुंड से बिछड़ गया था एक हाथी, गांव में अचानक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: मंगलवार की सुबह-सुबह झुंड से बिछड़े एक हाथी ने सोनाहातू (Sonahatu) थाना क्षेत्र के बारेंदा गांव में पीछे से हमलाकर मार डाला। मृतक की पहचान 75 साल के Basant Lal Kori के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना कि बसंत सुबह शौच के लिए निकले थे। हाथी के हमले के बाद परिजन उसे Singapore Hospital मुरी ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर वनपाल प्रभारी दिलीप मुंडा और वनरक्षी करमा होरो पीड़ित के घर पहुंचकर 50 हजार रुपये अग्रिम मुआवजा राशि दी। मौके पर उपमुखिया किष्टो बनर्जी, समाजसेवी गौतम सिंह देव, गोकुल सिंह देव, नवलकिशोर सिंह देव, विश्वनाथ महतो, बसंत कुमार महतो, धर्मेन्द्र महतो, हाथी मित्र तापस कर्मकार, दीनबंधु महतो व अन्य लोग थे।

Share This Article