बंधु तिर्की ने किया कोरोना जागरुकता रथ रवाना

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए रविवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कोरोना जागरुकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

विधायक ने मोरहाबादी स्थित अपने सरकारी आवास से इस जागरुकता रथ को रवाना किया।

इस अवसर तिर्की ने कहा कि कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की भारी कमी है। संक्रमण काल में भी वह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह देखते हैं कि ग्रामीण इलाकों के हाट- बाजारों में जागरूकता की कमी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है।

अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखाई पड़ते हैं। वैक्सीनेशन को लेकर भी उनके बीच कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। लोग वैक्सीन लेने से बच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं तो ग्रामीण जांच करने पहुंची सहिया दीदी, एएनएम के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं।

इन्हीं सभी कारणों से मांडर विधानसभा के पांचों प्रखंड चान्हो, लापुंग, बेड़ो, इटकी और माण्डर में एक-एक रथ चलाया जा रहा है।

इसमें कोरोना जागरुकता संबंधित पंपलेट, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक गाँव-गाँव जाकर यह रथ लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

लोगों को जागरूक करने के लिए विधायक बंधु तिर्की द्वारा अपनी आवाज में जागरुकता संदेश को रिकॉर्ड कराया गया है ताकि लोग इनकी बात को मान सके।

Share This Article