रांची में सीटू ने मनाया 51 वां स्थापना दिवस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्रमिक संगठन भारतीय ट्रेड युनियन केन्द्र (सीटू) ने रविवार को 51 वां स्थापना दिवस मनाया।

सीटू के महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि झारखंड मे जहां सीटू की युनियन हैं ,वहां कार्यस्थलों पर सीटू का झंडा फहराया गया और मजदूर वर्ग के सामने खड़ी चुनौतियों का मुकाबला करने की शपथ ली गई।

कार्यस्थलों के अलावा युनियन कार्यालयों और बड़ी संख्या मे मजदूरों ने भी अपने घरों पर सीटू का झंडा लगाया।

यह सभी कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइंस के आलोक मे सीमित उपस्थिति मे किए गए। राजधानी रांची में दर्जनों स्थानों पर झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया।

इस मौके पर सीटू राज्य कार्यालय मे चल रहे कोविड-19 हेल्प सेंटर को और अपग्रेड किया गया।

सीटू राज्य मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अनिर्वान बोस, सुप्रिय दास, एजाज खान और सुमंत कुमार साहु सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article