दिवाली और छठ को देखते हुए यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन, जानिए…

शनिवार को रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची - जयनगर - रांची ट्रेन 11 और 18 नवम्बर को रांची से चलेगी। इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात के 11:55 बजे होगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दिवाली और छठ में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छठ स्पेशल ट्रेन (Chhath special train) का परिचालन शुरू किया है।

शनिवार को रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची – जयनगर – रांची ट्रेन 11 और 18 नवम्बर को रांची से चलेगी। इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात के 11:55 बजे होगा।

ट्रेन जयनगर से रांची के लिए 12 और 19 नवंबर को चलेगी

रात 12:50 बजे मुरी पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट के बाद झालिदा, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद होते हुए दोपहर 3:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जबकि ट्रेन (Train) जयनगर से रांची के लिए 12 और 19 नवंबर को चलेगी। जो वहां से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजे रांची पहुंचेगी।

Share This Article