स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया सदर अस्पताल में ICU वार्ड का उद्घाटन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर के खासमहल, सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया।

मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवा में संसाधनों की बढ़ोतरी की जाए, ताकि कोई भी मरीज चिकित्सा सुविधा के अभाव में दम न तोड़े।

डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान होते हैं। कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में भी मरीजों के लिए निरन्तर सेवारत रहकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है। पूर्ण विश्वास है कि डॉक्टर इस सेवा भाव को भली-भांति करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस विभाग का मंत्री हूं, जहां टीम भावना सर्वोपरी है।

उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे ही टीम भावना से काम करते रहें, हमारे सामूहिक प्रयास से राज्य जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त होगा।

जल्द ही खुलेगा डायलिसिस सेंटर

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घोषणा किया कि जल्द ही सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसको लेकर कार्य चल रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने गाया गाना ‘हम होंगे कामयाब एक दिन

इस अवसर पर उपस्थित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने हम होंगे कामयाब गाना गाते हुए एक दूसरे का मनोबल बढ़ाया।

मंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि टीम झारखंड जल्द ही कोरोना से जंग जीतेगा।

मौके पर पोटका विधायक संजीब सरदार, सिविल सर्जन डॉ एके लाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पॉल मौजूद रहे।

Share This Article