तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीनों युवक की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident : गढ़वा-मुरीसेमर (Garhwa-Murisemar) NH 75 पर प्रखंड मुख्यालय स्थित कबिसा लाइन होटल (Kabisa Line Hotel) के समीप सोमवार की देर शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।

मृतकों में श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के झुमरी गांव निवासी विकास यादव, गरबांध गांव निवासी विनोद यादव और गढ़वा थानांतर्गत बघौता गांव निवासी सूरज यादव शामिल हैं।

दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि बीटेक का छात्र विकास यादव अपने दोस्त बिनोद यादव के साथ विश्रामपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (Vishrampur Engineering College) से मड़वनिया गांव स्थित अपने नानी के ब्रम्हभोज कार्यक्रम में शामिल होने लेने के लिए बाइक से आ रहा था। वहां से गढ़वा पहुंचने पर उसने अपने मौसेरे भाई सूरज को भी साथ ले लिया था।

इसी बीच कबिसा लाइन होटल के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों विकास और विनोद की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए Sadar Hospital भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे Ranchi रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में ही सतबरवा पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

Share This Article