

TB Screening Ranchi: गुरुवार को 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में सिविल सर्जन रांची के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रांची डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में कुल 55 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। जिसमें सभी लोगों का एक्स-रे किया गया। इस दौरान कुल 2 टीबी सस्पेक्ट चिन्हित किया गया। जिनका एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया। उनको रिम्स टीबी लैब में बलगम जांच के लिए कंटेनर दिया गया।




मौके पर जिला यक्ष्मा पदाघिकारी डॉ सिद्धेश्वर बास्की, रिम्स डाट्स सेंटर के प्रभारी डॉ टी के मिश्रा, अध्यक्ष सुशील गुप्ता, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, एसटीएस संतोष कुमार, एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद, टीबी एचभी संजय कुमार झा, बसंत भगत, कामेश्वर महतो, आश्रम की रूबी चौधरी, जेपी तिवारी, लेम बड़गाईं की एएनएम विशेष रूप से उपस्थित थे।
लेम बड़गाईं स्वास्थ्य केंद्र की ओर निशुल्क दवा वितरण किया गया। टीबी स्क्रीनिंग किए गए सभी लोगों का निक्षय पोर्टल में एंट्री करते हुए जिनका एक्सरे नॉर्मल था उनको क्लोज कर दिया गया।

