

Yogendra Sao Returns to Congress : झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को अपने साथ जोड़ लिया है। आपको बता दें कि योगेन्द्र साव काफी समय से पार्टी से निष्कासित चल रहे थे, लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है।




योगेन्द्र साव के कांग्रेस में लौटने को झारखंड कांग्रेस के लिए एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी में उनकी दोबारा एंट्री के बाद हजारीबाग और आसपास के इलाकों की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हो सकते हैं।
हालांकि अभी कांग्रेस की तरफ से इस वापसी को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद योगेन्द्र साव फिर से सक्रिय राजनीति में नई जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

