RIMS Ranchi : RIMS Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। गुरुवार सुबह रिम्स निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं रिम्स के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से रिम्स का प्रभारी निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद का दायित्व संभालेंगे।


