लक्ष्मण गिलुवा के निधन से मर्माहत हूं: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ के निधन से मर्माहत हूं। यह पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनो और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा का संसदीय कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने सांसद रहते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए थे।

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। पार्टी विस्तार कार्यक्रम में लक्ष्मण गिलुआ का रोल अहम रहा था।

वहीं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

इनका यूँ चला जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लक्ष्मण गिलुआ का निधन, यह पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनो को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा आदि शामिल हैं।

Share This Article