मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ब्राम्बे कुष्ठ अस्पताल को कोविड केंद्र बनाने की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मंत्री और मांडर विधायक बंधु तिर्की ने शुक्रवार को  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ब्राम्बे में स्थित कुष्ठ अस्पताल को कोविड केंद्र बनाने की मांग की है।

तिर्की ने अपने लिखे पत्र में कहा है कि रांची से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित कुष्ठ रोग अनुसंधान केंद्र (अस्पताल)  आधारभूत संरचना से परिपूर्ण करोड़ों की लागत से बनकर निष्क्रिय पड़ी हुई है।

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस अस्पताल को कोविड सेंटर के रूप में परिवर्तन किए जाने से तकरीबन 150 बेड का कोविड अस्पताल  तत्काल बनाया जा सकता है।

इससे लोहरदगा, पलामू, डालटेनगंज के कोरोना संक्रमित मरीज को रांची आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और रांची के अस्पतालों का बोझ कम करने में मदद मिल सकेगी।

उन्होंने कहा है कि  कोरोना काल के बाद इस अस्पताल को जनरल अस्पताल में परिवर्तन कर दिया जाए, जिससे मरीजों का अनवरत स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता रहे।

उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, उपायुक्त रांची एवं सिविल सर्जन रांची को भी दी है।

Share This Article