Latest Newsझारखंडरांची में युवक ने फ्लैट के चौथे तल्ले से लगाई छलांग, मौत

रांची में युवक ने फ्लैट के चौथे तल्ले से लगाई छलांग, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगड़ा स्थित फ्लैट के चौथे तल्ले से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है।

यह फ्लैट नगर निगम की ओर से गरीबों के लिए बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त रवि गोप (26) के रूप में की गयी है और वह उसी अपार्टमेंट में रहता था।

रवि मजदूरी का का काम करता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि नशा में धुत रहता था। इससे पहले भी रवि पूर्व दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है।

थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...