कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों के लिए रांची में नि:शुल्क ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि विपत्ति काल की सेवा ही असली सेवा है।

वे शनिवार को झामुमो रांची जिला समिति परिवार की ओर से शहरवासियों को कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने शनिवार को बरियातू स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झण्डा दिखाकर इसको रवाना किया।

पाण्डेय ने कहा कि यह नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा अभी शहर के जरूरतमंद लोगों के लिए प्रारम्भ किया गया है।

इसकी मांग को देखते हुए आगे रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सेवा दिया जायेगा। इस पर झामुमो रांची जिला समिति विचार करेगी।

अभी शहर के लिए एम्बुलेंस संख्या जेएच 01 बीई 8789 का शुभारंभ किया गया है जिसका प्रभारी सुजीत उपाध्याय को बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल नम्बर 8789493599 पर सम्पर्क कर नि:शुल्क ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस सेवा लिया जा सकता है।

इस कोरोना जैसे वैश्विक आपदा से निपटने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

सरकार को सहयोग के लिए पार्टी भी कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है।

इस आपदा काल में जरूरतमंदों की सेवा ही असली सेवा है।

इस मौके पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू एवं सुजीत उपाध्याय मौजूद थे।

Share This Article