JMM ने की भाजपा की आलोचना, ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगा यात्रा पर उठाए सवाल

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा की तिरंगा यात्रा की आलोचना की, साथ ही नीति आयोग की बैठक में गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अनदेखी का आरोप लगाया।

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका की भूमिका पर सवाल

सुप्रियो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद खत्म करने के लिए शुरू किया गया, लेकिन इसे सीजफायर के नाम पर रोक दिया गया।

उन्होंने अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1971 के युद्ध में अमेरिका ने पाकिस्तान का साथ दिया था, फिर भारत क्यों माने उसकी बात? उन्होंने दावा किया कि सीजफायर की घोषणा अमेरिकी दबाव में हुई।

विदेश दौरे और नीति आयोग पर जवाब मांगा

सुप्रियो ने केंद्र द्वारा भेजे गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे के परिणामों पर सवाल उठाया और इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने नीति आयोग और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े मुद्दों पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, ताकि केंद्र सरकार जनता और संसद के सामने जवाब दे।

JMM ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी दल सरकार के साथ थे, इसलिए पीएम मोदी को हर जानकारी संसद में रखनी चाहिए।

Share This Article