रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित मकचुंद टोली में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 31 वर्षीय सुलेंद्र कुमार घायल हो गए।
घायल सुलेंद्र कुमार ने पूजा समिति से जुड़े कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


