रांची रेलवे स्टेशन से तस्कर 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है।

RPF निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर RPF लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत RPF पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट RPF महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास संदिग्ध सामान को नोटिस किया।

इसके बाद उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल ने पहुंचकर विक्की से पूछताछ की। ट्रॉली बैग की जांच करने पर बैग से गांजा बरामद किया गया। मामले की सूचना रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई।

बरामद गांजा की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये आंकी गयी है। जब्त गांजा और तस्कर को GRP रांची को सौंप दिया गया।

Share This Article