Latest Newsझारखंडअब सप्ताह में छह दिन चलेगी टाटा-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, 22...

अब सप्ताह में छह दिन चलेगी टाटा-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, 22 से नवंबर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अब सप्ताह में छह दिन टाटा-राउरकेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (Tata-Rourkela Passenger Special Train) का परिचालन किया जायेगा। 22 नवंबर से ट्रेन का परिचालन (Train Operation) छह दिन होगा। इस संबध में सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसकी मंजूरी दी है।

वहीं, चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गयी है। लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगो की मांग रही है कि टाटा-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन हो। अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है।

-ट्रेन नंबर 08145 टाटा-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शनिवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।ट्रेन नंबर 08145 टाटा-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन टाटानगर स्टेशन से दोपहर 3: 35 बजे खुलेगी, चक्रधरपुर स्टेशन शाम पांच बजे, सोनुवा स्टेशन शाम 5: 23 बजे, गोइलकेरा स्टेशन शाम 5: 38 बजे और राउरकेला स्टेशन शाम 7: 35 बजे पहुंचेगी।

-ट्रेन नंबर 08146 राउरकेला-टाटा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (Rourkela-Tata MEMU Passenger Special Train) रविवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 08146 राउरकेला टाटा मेमू पैसेंजर स्पेशल राउरकेला स्टेशन से सुबह 5: 10 बजे रवाना होगी और गोइलकेरा स्टेशन सुबह 6: 39 बजे, सोनुवा स्टेशन सुबह 6: 56 बजे, चक्रधरपुर स्टेशन सुबह 7: 35 बजे और टाटानगर स्टेशन सुबह 9: 20 बजे पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

टाटानगर, आदित्यपुर, गम्हरिया, बिरबास, सिनी, महालीमुरूप, राजखरसवां, बड़ाबंबों, चक्रधरपुर, लोटापहाड़, सोनुवा, टुनिया, गोइलकेरा, डेरवा, पौसेता, घागरा, मनोहरपुर, जराईकेला, भालूलता, बिसरा, राउरकेला।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने की घोषणा

रांची : प्रदेश भाजपा को उसका नया बॉस मिल गया है। बुधवार को भाजपा...

होली के बाद होंगी 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं, बदली गई झारखंड की एग्जाम डेट

Ranchi : झारखंड के छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी एक अहम खबर सामने...

13 दिनों बाद लौटी मुस्कान , रांची पुलिस ने सकुशल बचाए अंश–अंशिका

Ranchi : रांची में पिछले 13 दिनों से बना डर और तनाव का माहौल...

JAC बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, 3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट...

खबरें और भी हैं...