Latest Newsक्राइमरांची RPF ने 8 नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाया

रांची RPF ने 8 नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की नन्हें फरिस्ते और मेरी सहेली की टीम ने आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लड़कियों को शुक्रवार को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।

आरपीएफ के अनुसार इन सभी लड़कियों ने एक दिन पूर्व अलग-अलग समय में दलालों के साथ रांची स्टेशन में प्रवेश किया था। चाइल्ड लाइन को सौंपी गई तीन नाबालिग लड़कियां गुमला की और पांच छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं।

शक होने के आधार पर आरपीएफ की मेरी सहेली और नन्हे फरिश्ते की टीम ने दोनों दलालों को गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

इसमें सब इंस्पेक्टर सुनीता पन्ना, उप-निरीक्षक सुनीता तिर्की, महिला कॉन्स्टेबल शिवानी, संगीता कच्छप सहित फरिश्ते टीम तथा मेरी सहेली रांची उप-निरीक्षक अनीता गोदारा महिला कॉन्स्टेबल शीतल, रितु रानी ने योगदान दिया।

बताया गया है कि संयुक्त रूप से जांच के दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति के साथ तीन नाबालिग लड़कियां प्रवेश करते देखी गयी। शक होने पर उन लोगों को गेट के पास ही रोक लिया गया।

पूछताछ करने पर लड़कियों को ले जा रहे व्यक्ति ने अपना पता बहार थाना बोलबा पिरियापोच, जिला सिमडेगा का बताया। उसने यह भी बताया कि सभी सिमडेगा के रहने वाले हैं। वह तीनों नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में काम दिलाने के लिए ले जा रहा था।

इसके बाद तीनों नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की गई। लड़कियों ने बताया कि वह व्यक्ति उन्हें दिल्ली काम दिलाने के लिए लेकर जा रहे हैं। उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं और ना ही उनका कोई रिश्ता है।

अभी पूछताछ चल ही रही थी कि एक अन्य महिला के साथ पांच लड़कियां स्टेशन में प्रवेश करते देखी गईं।

संदेह होने पर उन सभी से पूछताछ की गई तो लड़कियों ने अपना पता जिला-जसपुर छत्तीसगढ़ का बताया। साथ ही बताया कि जो महिला साथ है वह उन्हें काम दिलाने के लिए दिल्ली ले जा रही थी।

महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना पता थाना महरौली दक्षिणी दिल्ली और स्थायी पता ग्राम महुआडीह, थाना नवाडीह, जिला गुमला बताया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया।

इस संबंध में एएचटीयू थाना गुमला तथा सिमडेगा को सूचना दी गई। सभी नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें रेलवे चाइल्ड लाइन रांची में सही सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...