संजय सेठ ने वैक्सीनेशन सेंटर और कोविड वार्ड का किया निरीक्षण

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को एचईसी हॉस्पिटल में चल रहे टीकाकरण केंद्र तथा एचईसी कर्मियों के लिए तैयार 12 बेड के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया।

साथ ही धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 18 प्लस के लोगों के टीकाकरण केंद्र, हटिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

सांसद ने एचईसी हॉस्पिटल में चल रहे वैक्सीन सेंटर गए। वहां एचईसी हॉस्पिटल के सीएमओ सीएन मुखर्जी, निर्देशक कार्मिक एमके सक्सेना मौजूद थे।

सांसद ने कोरोना काल में एचईसी कर्मियों के लिए क्या सुविधा मुहैया प्रबंधक द्वारा की गई है इसकी जानकारी प्राप्त की।

एमके सक्सेना ने बताया कि यहां 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जा रहा है। यहां भी शत-प्रतिशत टीकाकरण का उपयोग प्रत्येक दिन किया जा रहा है।

उन्होंने सांसद से 18 प्लस की सुविधा एचईसी सेंटर पर कराने का अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि जल्द यहां 18 प्लस टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी।

सांसद सेठ ने 12 बेड के कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया जहां नियमित एचईसी कर्मी एवं ठेका श्रमिकों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

हटिया हेल्थ सेंटर केंद्र की स्थिति जर्जर : सेठ

सांसद संजय सेठ स्वास्थ केंद्र के निरीक्षण करने के क्रम में हटिया चौक स्थित हटिया हेल्थ सेंटर पहुंचे। वहां पाया कि स्वास्थ्य सेंटर पूरी तरह जर्जर हो चुका है। चारों ओर छत से पानी टपक रहे थे।

सभी खिड़कियां टूटी हुई थी। वहां न शौचालय की व्यवस्था न पानी की व्यवस्था। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण की वैक्सीन रखने वाली फ्रीज भी उसी कमरे में थी जिस में पानी छत से टपक रहा था। सारी दवाइयां भीग रही थी।

सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की यह हालत बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां लोगों का इलाज क्या होगा यह तो खुद बीमार है। सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रांची के उपायुक्त से बात कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहेंगे।

Share This Article