राज्य का दूसरा एम्स अस्पताल इटकी में किया जाय स्थापित: बंधु तिर्की

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर विधायक बंधु तिर्की ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर इटकी में राज्य का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल स्थापित करने की मांग की है।

तिर्की ने सोमवार को लिखे अपने पत्र में कहा है कि रांची से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इटकी आरोग्यशाला सन् 1928 में स्थापित 435 बेड का अस्पताल है जो लगभग 365 एकड़ भू-भाग में फैला हुआ है।

आरोग्यशाला परिसर में विभिन्न प्रकार के लगभग 3700 पेड़ हैं।

विभिन्न पेड़ों से आच्छादित यह आरोग्यशाला परिसर श्वास संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए एक आदर्श स्थल है।

तिर्की ने पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ-साथ रांची के सांसद संजय सेठ, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत एवं राज्यसभा के सदस्य धीरज प्रसाद साहू एवं महेश पोद्दार को भी यह पत्र भेजा है।

Share This Article