दुर्गा पूजा के दौरान बदल सकता है मौसम का मूड, कहीं-कहीं बारिश संभव

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व व ईस्ट सेंट्रल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कुछ इलाकों में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश (Rain In Durga Puja) होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Meteorologist Abhishek Anand) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व व ईस्ट सेंट्रल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है।

इस वजह से बारिश की आशंका जतायी जा रही है। बारिश राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और पूर्व एवं मध्य हिस्से में हो सकती है।

रांची में 24-25 अक्टूबर को आंशिक बादल

रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में 22-23 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा, जबकि 24 व 25 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

बारिश (Rain) की बात करें तो 24 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों व 25 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply