रांची में 30 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

वीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस, केंद्रीय एजेंसी और बिहार STF लगातार प्रयास कर रही थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखण्ड पुलिस ने पाई बड़ी सफलता। बता दें कि कुख्यात नक्सली वीरेंद्र यादव (Naxalite Virendra Yadav) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसपर झारखंड सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा NIA ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था।

औरंगाबाद से नक्सली गिरफ्तार

कुख्यात नक्सली वीरेंद्र यादव (Naxalite Virendra Yadav) को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है। वीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस, केंद्रीय एजेंसी और बिहार STF लगातार प्रयास कर रही थी।

संयुक्त अभियान से पकड़ा गया नक्सली

झारखंड पुलिस, केंद्र एजेंसी और बिहार STF के संयुक्त अभियान से कुख्यात नक्सली तीस लाख के इनामी वीरेंद्र यादव (Virendra Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article