7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज उपलब्धि; संजय सेठ ने किया सम्मानित

रांची के 7 वर्षीय इशांक सिंह ने 29 किलोमीटर समुद्री तैराकी कर India Book of Records में जगह बनाई। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

India Book of Records : रांची के नन्हें तैराक इशांक सिंह ने महज 7 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे झारखंड का नाम रोशन कर दिया है। समुद्री तैराकी में 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर की ऐतिहासिक तैराकी कर इशांक ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में दर्ज करा लिया है।

इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इशांक को सम्मानित किया। इस मौके पर इशांक को ओपन वाटर स्विमिंग 2026 का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

संजय सेठ ने कहा कि इतनी कम उम्र में समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए यह रिकॉर्ड बनाना इशांक की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने इसे पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

वहीं, इशांक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसका सपना ओलंपिक में सबसे कम उम्र का तैराक बनकर भारत के लिए पदक जीतना है। उसके इस लक्ष्य और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान संजय सेठ ने इशांक और उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि ओलंपिक तक की उसकी यात्रा में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इशांक जैसे बच्चे देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो मेहनत और संकल्प से बड़े सपनों को सच कर सकते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।