खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात राजेंद्र साहू उर्फ मास्टर गिरफ्तार, पिस्टल और 6 जिंदा गोली बरामद

खूंटी पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजेंद्र साहू उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद हुईं, पुलिस आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major Action by Khunti Police : खूंटी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी राजेंद्र साहू उर्फ राजेंद्र साव उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि 42 वर्षीय आरोपी अपने गांव में मौजूद है। इसके बाद तोरपा थाना पुलिस और एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया में छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद किए। बताया जा रहा है कि राजेंद्र साहू कई मामलों में लंबे समय से पुलिस को तलाश था। इस कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।