सोनभद्र में गहरी खाई से पति-पत्नी के शव बरामद

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित मारकुंडी घाटी की गहरी खाई से रविवार को एक दंपति के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र में आज सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने एक पुरुष और एक महिला के शव मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

सूत्रों के मुताबिक, शवों की पहचान बिच्छी इलाके के रहने वाले राहुल यादव (26) और उसकी पत्नी चंदा (24) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई। सूत्रों के अनुसार, मौके पर एक मोटरसाइकिल भी पाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दंपति की मोटरसाइकिल बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई होगी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।