रांची में 20 दिनों के भीतर दोगुनी हो गई प्याज की कीमत, 30 से 60 रुपए किलो

20 दिन पहले तक प्याज 30 रुपए प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहे थे। अब कीमत ₹50 हो गई है। शहर में कहीं-कहीं 60 रुपए प्रति किलो भी त्याग बिक रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पहले टमाटर की कीमतों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई थी। अब टमाटर काबू में है। लेकिन, प्याज की कीमतों (Onion Prices) ने परेशानी बढ़ा दी है।

सिर्फ 20 दिनों में प्याज की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। 20 दिन पहले तक प्याज (Onion) 30 रुपए प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहे थे। अब कीमत ₹50 हो गई है। शहर में कहीं-कहीं 60 रुपए प्रति किलो भी त्याग बिक रहा है।

इसलिए कीमतों में आया उछाल

हम जानते हैं कि राजधानी रांची सहित झारखंड में प्याज आयात पर निर्भर करता है। पंडरा बाजार के आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद के मुताबिक रांची के लोगों को उपलब्ध होने वाला प्याज महाराष्ट्र के नासिक, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आता है।

इनमें सबसे ज्यादा प्याज नासिक महाराष्ट्र से आता है। महाराष्ट्र में असमय हुई बारिश (Rain) ने प्याज की फसल खराब कर दी। इस वजह से आयात ही कम हो रहा है। इसी वजह से कीमतों में उछाल आया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply