रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर स्वागत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: रांची से पटना (Ranchi to Patna) जा रहे वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग रेलवे स्टेशन (Hazaribagh Railway Station) पर सांसद जयंत सिन्हा (MP Jayant Sinha), विधायक मनीष जायसवाल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर स्वागत Ranchi-Patna Vande Bharat train welcomed at Hazaribagh railway station

भारत माता की जय की नारा गुंजायमान हो उठा

हजारीबाग स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत (Vande Bharat) आई वैसे ही भारत माता की जय की नारा गुंजायमान हो उठा।

वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए सुबह से ही स्टेशन पर लोगो का जमावड़ा होना शुरू हो गया था।

सांसद सिन्हा ने कहा कि अब जिले के लोगो के लिए पटना रांची व अन्य जगहों पर जाने के लिए सहूलियत होगी।

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिले के लोगो को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।

कारण की जब से स्टेशन बनी तब से यहां मालगाड़ियों का ही परिचालन होता था।रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर स्वागत Ranchi-Patna Vande Bharat train welcomed at Hazaribagh railway station

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट को अंगवस्त्र देकर सम्मानित

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने वालों में बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, हरीश श्रीवास्तव, कुंवर मनोज सिंह, BJP किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार मेहता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रमेश कुमार हेम्ब्रोम सहित कई शामिल थे।

Share This Article