रांची पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस ने पशु तस्करी (animal trafficking) के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तमाड़ थाना क्षेत्र डोडया मोड़ से एक पिकअप वाहन पर लोड 13 पशुओं को बरामद किया गया है।

यह जानकारी बुंडू SDPO अजय कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि इनमें गुमला जिले के सिसई निवासी असरुउद्दीन अंसारी, चतरा जिले के लेन निवासी राजा बुच्चड और रांची के कांटा टोली निवासी समीर कुरैशी शामिल हैं। इनके खिलाफ पुलिसकर्मी शिवजी मंडल (Shivji Mandal) के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article