रांची पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में किया दो को गिरफ्तार, कडरू में दिया था घटना को अंजाम

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपित सरफराज और अमनउल्लाह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूल रूप से बालूमाथ के रहने वाले हैं। फिलहाल अरगोड़ा में रहकर यहां पर दोनों टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों लोअर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिक के घर काम करते थे। इसी दौरान उनके बीच जान पहचान हुई और दोनों उन्हें अपने साथ अरगोड़ा स्थित कडरू ले गए और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इस संबंध में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Share This Article