रांची में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला गया; संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और 1000 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bakrid 2026 : राजधानी रांची में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को शहर में अल्बर्ट एक्का चौक से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें बाइक दस्ते के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, कई संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की नजर रहेगी ताकि भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा न करें और त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में करीब 1000 पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है।

फ्लैग मार्च और सुरक्षा तैयारियों की निगरानी के दौरान सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एएसपी कोतवाली, एसडीएम, डीएसपी सहित विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।