विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए रांची पुलिस ने फिरायालाल चौक से सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च निकाला। ड्रोन निगरानी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस ने फिरायालाल चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लेना है।

इस दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई। ड्रोन के माध्यम से भी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी की गई। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु ब्रीफ किया गया।

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात,ADM लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली,पुलिस उपाधीक्षक नगर, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान,RAF,QRT और मोटर साइकिल सवार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त, रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कोतवाली और हिन्दपीढ़ी में भी फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।