Homeझारखंडरांची पुलिस का गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी को नोटिस,...

रांची पुलिस का गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी को नोटिस, हो सकते हैं गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म (Gangs Of Wasseypur Movie) के लेखक, अभिनेता जीशान कादरी (Zeeshan Qadri) के वासेपुर के कमरमखदुमी रोड स्थित घर पर रविवार को रांची पुलिस ने नोटिस तामिला कराया।

उसमें रांची के हिंदपीढ़ी थाने में दर्ज केस के संबंध में जीशान को उनका पक्ष पुलिस के सामने रखने को कहा गया है। 21 नवंबर को होटल एवीएन ग्रैंड व एवन प्लाजा (Hotel AVN Grand and Avon Plaza) के मालिक विशाल शर्मा ने केस दर्ज कराया था।

क्या है मामला

आरोप है कि जीशान एक वेब सीरीज (Web Series) की शूटिंग के लिए रांची आए थे। अपनी टीम के ढाई माह तक रहने के लिए होटल में कमरे बुक कराए थे।

उसके एवज में 6 लाख रुपए का भुगतान किया, पर 29 लाख रुपए नहीं दिए। अब बकाया मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रांची में होटल मालिक से 29 लाख की ठगी के मामले में रांची पुलिस रविवार को वासेपुर कमर मखदुमी रोड स्थित गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म (Gangs Of Wasseypur Movie) के लेखक और अभिनेता जीशान कादरी के घर पहुंची।

जीशान नहीं मिले। बाद मे पुलिस ने जीशान के परिजन को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

जीशान पर आरोप है उन्होंने Web Series की शूटिंग के लिए रांची स्थित होटल एवीएन ग्रैंड और ए वन प्लाजा में कमरों की बुकिंग कराई थी।

होटल मालिक विशाल शर्मा की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ढाई महीने तक कमरों की बुकिंग थी। जीशान से कई बार Advance मांगा गया, लेकिन उन्होंने सिर्फ 6 लाख दिए।

ढाई महीने बाद Hotel खाली किया गया पर 29 लाख बकाया रख लिया गया। मांगने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...