रांची पुलिस को छापेमारी में बरामद हुई भारी मात्रा में गोली और कई सामान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ठाकुरगांव थाना पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी (Raid) के दौरान भारी मात्रा में गोलियां और अन्य सामान बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम (SP Naushad Alam) ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि TSPC का एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो अपने संगठन के पांच सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना के बाद DSP खलारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम कार्रवाई करते हुए बगदा जंगल पहुंची।

उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले

वैसे ही उग्रवादियों को भनक लग गयी और सभी उग्रवादी (Militant) जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। भागने वाले उग्रवादियों में एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो,अनीश अंसारी सहित अन्य शामिल थे।

पुलिस ने जंगल में सर्च (Search) किया तो जंगल से 84 गोली, एक पिठू, दो गोली रखने वाला पाउच, एक जोड़ा जूता, एक दरी, शराब की खाली बोतल, चिप्स सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

Share This Article