रांची डेलीमार्केट इलाके से लूटपाट मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डेलीमार्केट थाना क्षेत्र के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड (ओसीसी) स्थित शिवम ज्वेलर्स व विष्णु इंटरप्राइजेज से लूटपाट करने वाले तीसरे बदमाश रोहित राज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वह एक प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र है। डेलीमार्केट पुलिस ने उसे न्यू किशोर गंज रोड नंबर- चार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।

रोहित राज ने पुलिस को बताया कि नशा व असानी से पैसा मिल जाने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था।

घटना को सरस्वती पूजा के समय 15 फरवरी की रात करण सिंह, गोलू सिंह व रोहित राज तीनों ने मिलकर अंजाम दिया था।

इस संबंध 16 फरवरी को शिवम ज्वेलर्स के संचालक रोहित कुमार ने डेलीमार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि गोलू सिंह ने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। डेलीमार्केट पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए करण सिंह को मंगलवार को रिमांड पर लिया था।

पूछताछ में उसने रोहित राज का नाम बताया। उसके बाद डेलीमार्केट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रोहित राज को कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को जेल भेजा जायेगा।

Share This Article