रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल! 10 सब-इंस्पेक्टर का अचानक ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

रांची में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, अलग-अलग थानों में नई पोस्टिंग से पुलिसिंग तेज और अपराध नियंत्रण में सुधार की उम्मीद।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने अहम कदम उठाया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात 10 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से अलग-अलग थानों में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस विभाग के मुताबिक, यह बदलाव शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के मकसद से किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल से थानों में पुलिस बल मजबूत होगा और अपराध पर लगाम लगाने में तेजी आएगी। साथ ही, अलग-अलग इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और आम लोगों की समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो सकेगा।

इन सब-इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी

दीवाकर कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और लुसी रानी को सुखदेवनगर थाना में तैनात किया गया है। वहीं, गोल्डी भगत को धुर्वा थाना भेजा गया है। उपेंद्र कुमार दास को पंडरा थाना और स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरूवा को लालपुर थाना में पोस्टिंग मिली है। अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना और भवेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में तैनात किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।