Video में देखें जब राखी बांधने बहन पहुंची ग्रामीण SP नौशाद आलम के घर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाई बहन के रिश्तो का त्यौहार रक्षाबंधन के मौके पर रविवार को कुछ लोग बहनों के घर जा कर राखी बंधवा कर रिश्ता निभा रहे हैं।

जबकि कुछ बहनें अपने भाइयों के पास जाकर उनकी लंबी आयु व सुख की कामना करते हुए रक्षाबंधन का रस्म अदा कर रही है।

उन्हीं में से कुछ ऐसी बहनें हैं जो अपनी ड्यूटी के दौरान अपने मुंह बोले भाई ग्रामीण एसपी SP नौशाद आलम को भी राखी बांधी और उनसे दुआएं ली।

पुलिस लाइन से महिला पुलिस सुशीला कच्छप भी रविवार को ग्रामीण एसपी के घर जाकर उन्हें राखी बांधी।

बता दें कि मौके पर एसपी ने बताया कि उनके मित्र सुरेंद्र कुमार है, जो असम में आईजी हैं।

उनकी छोटी बहन भी उन्हें हमेशा राखी बांधती रही है और अब दूर हो जाने के कारण वह राखी भेज कर भाई बहन के प्यार और दुलार का फर्ज निभा रही हैं।

Share This Article