काम की खबर: राजधानी रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, निपटा लें जरूरी काम

दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती होगी। जानिए किन मोहल्लों में किस समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी और कब तक परेशानी होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती होने वाली है। बिजली विभाग मरम्मत कार्य और पेड़ों की डालियों की छंटाई करेगा। इसके चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी काम निपटाना है, तो बिजली कटौती का समय जरूर जान लें।

हिंदपीढ़ी के धोबी गली इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं, मोरहाबादी, न्यू मोरहाबादी, कुसुम विहार, टैगोर हिल रोड, बिरसा कॉलोनी और करम टोली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तुपुदाना सब स्टेशन के तहत आने वाले हटिया, सिंह मोड़, बसारगढ़, सतरंजी, बालसिरिंग और तेतरी फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड, हिनू, हेथू, हुंडरू, मणि टोला और पीएचडी कॉलोनी में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं, सीएम हाउस फीडर में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, अपर बाजार में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शहीद चौक फीडर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। राजभवन सब स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां मैकी रोड, प्यादा टोली, महावीर चौक, सेवा सदन, गांधी चौक और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत कई जगहों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा निवारणपुर और मजिस्ट्रेट कॉलोनी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की संभावना है। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।