इस अखबार के प्रधान संपादक को होटवार जेल से मिली धमकी, योगेंद्र तिवारी के नाम…

फोन करनेवाले ने पहले खुद का नाम योगेंद्र तिवारी बताया। इसके बाद उसने प्रभात खबर में छप रही खबरों का उल्लेख करते हुए धमकी दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Threat to Prabhat Khabar Editor : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल से योगेंद्र तिवारी (Yogendra Tiwari) के नाम पर प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी (Ashutosh Chaturvedi) को धमकी देने की सनसनीखेज की खबर सामने आई है।

धमकी फोन 0651-2911807 से चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर पर आई। उक्त नंबर से फोन सुबह 8.28 बजे आया था।

गृह सचिव, डीजीपी, डीसी और एसएसपी से शिकायत दर्ज

बताया जाता है कि इस घटना के बाद वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक ने राज्य के गृह सचिव, DGP, रांची के DC, SSP, कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा कारा के अधीक्षक से लिखित शिकायत की है।

आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। फोन करनेवाले ने पहले खुद का नाम योगेंद्र तिवारी बताया। इसके बाद उसने प्रभात खबर में छप रही खबरों का उल्लेख करते हुए धमकी दी।

इसके कुछ देर बाद विजय पाठक (Vijay Pathak) के मोबाइल नंबर पर भी 0651- 2911801, 2911807, 2911805, 2911806 और 2270002 से सुबह 8.34 बजे से लेकर 8.50 बजे के बीच फोन आए। हालांकि उनकी बात नहीं हो सकी।

Share This Article