रांची प्रेस क्लब ने विक्रमादित्य प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद के निधन पर सोमवार को रांची प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब में आयोजित शोकसभा में सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक संवेदना में प्रेसक्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन की सूचना से पूरा प्रेस क्लब मर्माहत है।

सेवानिवृति के बाद भी सामाजिक कार्या में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले पूर्व न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद समाज के एक सक्रिय सिपाही थे।

सिंह ने कहा कि उन्होंने ही चुनाव कराकर रांची प्रेस क्लब में लोकतांतित्रक व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं के योगदान के कारण आज रांची प्रेस क्लब की पहचान पूरे राज्य में है।

सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन की सूचना से पूरा प्रेस क्लब परिवार शोकाकुल है। प्रेस क्लब में लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उपाध्यक्ष पिन्टू दूबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, कार्यकारिणी सदस्य गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, प्रभात कुमार सिंह, अमित दास सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

Share This Article