
रांची : रांची के निजी स्कूलों पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सख्त कार्रवाई की है। कई स्कूलों को डीसी के द्वारा शो-कॉज नोटिस भेजा गया है। रांची के निजी स्कूलों पर अब डीसी ने गाज गिरा दिया है।
शोकॉज नोटिस जारी करने का दिया गया निर्देश
दरअसल, जिले के निजी स्कूलों पर शुल्क वसूली और अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) गठन को लेकर सख्ती बरतते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 16 सीबीएसई- 2 आईसीएसई स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
जिन स्कूलों ने वार्षिक फीस स्ट्रक्चर और (पीटीए) का विवरण नहीं दिया है, उनके खिलाफ शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि एडमिशन व एनुअल चार्ज के नाम पर वसूले गए शुल्क को इस वर्ष की मासिक फीस में समायोजित करने का एक्शन प्लान 10 से 15 दिनों के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा जाए।

