विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : मो. तौहीद

रांची पब्लिक स्कूल हिंदपीढ़ी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मो. तौहीद ने विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची पब्लिक स्कूल, हिंदपीढ़ी में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन एम. सईद, डायरेक्टर प्रोफेसर जावेद अहमद, सचिव मो. तौहीद, प्राचार्य, उप-प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ मौजूद रहे।

समारोह के दौरान शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान, समर्पण और मार्गदर्शन को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन एम. सईद की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार (गिफ्ट) देकर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।

वहीं, विद्यालय की ओर से मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव मो. तौहीद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहे हैं।

समारोह के दौरान शिक्षकों एवं सफल छात्राओं के सम्मान से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।