पुतिन ने कीव पर 72 घंटे के लिए हमले पर रोक का आदेश दिया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। यह कदम शांति वार्ता के लिए अमेरिकी दूतों की यात्रा से जुड़ा है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शनिवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास से यह बात कही।

पेस्कोव ने कहा, ‘‘पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के लिए कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।