रांची में महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाले राजवीर को कांग्रेस से निकाला गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता चतरा निवासी राजवीर को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मामले की गंभीरता देखते हुए यह कार्यवाई की है।

बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस ने उसे रांची भी बुलाया है। साथ ही सावर्जनिक माफी मांगने के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि एक निजी चैनल की महिला पत्रकार के साथ बुधवार को मोरहाबादी मैदान में सरकार के दो वर्ष होने पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राजवीर ने दुर्व्यवहार किया गया था।

Share This Article